नई दिल्लीPublished: Jun 02, 2023 05:46:05 pm
Shaitan Prajapat
केंद्र के अध्यादेश विवाद पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस संदेश दिया है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को तय करना है कि वह लोकतंत्र, संविधान और देश के 140 करोड़ लोगों के साथ है या पीएम मोदी के साथ।
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों विपक्ष के तमाम नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा। केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्टी को तय करना है कि वह लोकतंत्र, संविधान और देश के 140 करोड़ लोगों के साथ है या पीएम मोदी के साथ। इससे पहले केजरीवाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से चेन्नई में मुलाकात की थी। सीएम स्टोरी ने आश्वासन दिया था कि उनकी पार्टी राज्यसभा में अध्यादेश के खिलाफ मतदान करेगी।