इस वायरल वीडियो के हवाले से कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी किसी लड़की के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे। इसी दौरान उन्हें उनकी पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ लिया। वीडियो में भरत सिंह सोलंकी टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने दिख रहे हैं। उनके साथ कमरे में रही लड़की लोअर और टी-शर्ट में दिख रही है। वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर कांग्रेस नेता पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लग रहा है।
वीडियो में भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल अपने पति के साथ-साथ उस लड़की को भी डांटती दिख रही है। गुजराती भाषा में यह कहती सुनाई दे रही कि ये तुम्हारे बाप की उम्र का है, जरा सी शर्म नहीं आई तुम दोनों को।Carrying forward the legacy of Chacha Nehru ?🤔🙈
— Adv. Dhaval Nakhva (@dhaval8456) June 1, 2022
Gujarat Congress leader #BharatSolankee caught red handed (with the girl half of his age). pic.twitter.com/Zyyl5MHq4r
गुजरात कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को जब पत्नी ने रंगे हाथों दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया #BharatsinhSolanki pic.twitter.com/pQRRHFEypc
— Lutyens Watch (@LutyensWatch) June 1, 2022
भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा ने बताया कि उन्हें किसी से सूचना कि उनके पति किसी अन्य महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे हैं। जिसके बाद वह पहुंची तो कमरे में दोनों मिले। वीडियो में रेशमा महिला को थप्पड़ मारती भी दिख रही है। जबकि कांग्रेसी नेता के साथ रही लड़की अपना चेहरा छिपाए दिख रही है। इस मामले में अभी तक कांग्रेसी नेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बताते चले कि भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी रेशमा के रिश्ते में लंबे समय से खटास चल रहा है। पिछले महीने ही भरत सिंह सोलंकी पर पत्नी रेशमा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने पति के खिलाफ बोरसद कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी। दूसरी ओर से ताजा वायरल हुए वीडियो को लेकर सोलंकी के विपक्षी उनपर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।