scriptकांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का अमित शाह को जवाब, कहा- राम के नाम पर रावण की पूजा करती है सरकार… | Congress MP Adhir Ranjan says Govt Worshipping Raavan on Name of Ram | Patrika News

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का अमित शाह को जवाब, कहा- राम के नाम पर रावण की पूजा करती है सरकार…

locationनई दिल्लीPublished: Aug 06, 2022 03:59:40 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Congress Protest: बीते शुक्रवार कांग्रेस ने देश भर में महंगाई, मूल्यवृद्धि और बेरोजगारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन को राम जन्मभूमि में मंदिर के शिलान्यास से जोड़कर अमित शाह ने कांग्रेस को लताड़ लगाई थी। अब इस मामले में कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने जवाब दिया है।

adhir_amit.jpg

Congress MP Adhir Ranjan says Govt Worshipping Raavan on Name of Ram

पांच अगस्त को कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी बडे़ नेता काले कपड़ों में नजर आए थे। प्रदर्शन के दिन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए इसे तुष्टिकरण की नीति के तहत किया गया प्रदर्शन करार दिया था। अब कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने गृह मंत्री के बयान का जवाब दिया है।

कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह सरकार ‘राम’ के नाम पर ‘रावण’ की पूजा करती रही है। उनके शासन में लोग पीड़ित हैं। कांग्रेसी सांसद ने आरोप लगाया कि यह सरकार जनविरोधी और कारपोरेट समर्थक है। अधीर रंजन चौधरी ने महंगाई, मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को अभूतपूर्व करार दिया।

 

https://twitter.com/ANI/status/1555836969623912449?ref_src=twsrc%5Etfw

राम का सहारा लेकर लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश-
अधीर रंजन चौधरी ने अमित शाह द्वारा इस प्रदर्शन को राम मंदिर से जोड़ने पर कहा कि खुद पर सवाल उठते देखना भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। इसलिए वे अपने एकमात्र हथियार ‘राम’ का सहारा लेकर आम लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले ही भाजपा पर विपक्षी दल कई बार राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः अमित शाह का सवाल- राम मंदिर शिलान्यास के दिन कांग्रेस का काले कपडे़ वाला प्रदर्शन क्यों?

कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या कहा था गृह मंत्री अमित शाह ने-
बताते चले कि शुक्रवार को अमित शाह ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा था कि आखिर कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए आज का ही दिन क्यों चुना? आखिर प्रदर्शन के लिए काले कपड़े क्यों पहने गए? उन्होंने कहा कि पिछले साल आज के ही दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर मंदिर का शिलान्यास किया था। आज के दिन तो जश्न मनाया जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राह पर चलते हुए आज के दिन विरोध प्रदर्शन किया। अमित शाह के अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर यही बात कही थी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो