scriptcongress mp rahul gandhi meets carpenters in kirtinagar furniture market delhi after truck driver and bike mechanics watch viral video | Video: राहुल गांधी का बाइक मैकेनिक और कुली के बाद अब दिखा नया अवतार, यहां चलाई आरी | Patrika News

Video: राहुल गांधी का बाइक मैकेनिक और कुली के बाद अब दिखा नया अवतार, यहां चलाई आरी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2023 07:36:05 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों छोटे लेवल पर काम करने वाले लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। आज राहुल गांधी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर मार्केट गए, वहां काम करने वाले लोगों से मुलाकात की और उनके काम की बारीकियां सीखीं।

rahul_work.jpg

Rahul Gandhi Video: भारत जोड़ो यात्रा के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की राजनीति काफी बदल चुकी है। इस यात्रा ने उन्हें जमीनी समस्याओं से अवगत कराया। राहुल इन दिनों छोटे लेवल पर कम करने वाले लोगों से मिल रहे हैं। उन्हें बात कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को जानने और उसका समाधान क्या होगा इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। कुली, ट्रक ड्राइवर, बाइक मैकेनिक और किसानों से मिलने के बाद आज गुरुवार को राहुल बढ़ई कामगारों के पास पहुंचे। राहुल गांधी ने आज दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचकर सभी को चौंका दिया। यहां काम कर रहे कारीगरों के साथ उन्होंने आरी चलाना और रंदा सीखा। इसके बाद कारीगरों से उनके काम में आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.