नई दिल्लीPublished: Jan 31, 2023 03:40:25 pm
Prabhanhu Ranjan
Rahul Gandhi Return Delhi: भारत जोड़ो यात्रा पूरी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली लौट गए हैं। 30 जनवरी की जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हुई। जिसके बाद आज राहुल गांधी ने श्रीनगर में खीर भवानी और दरगाह हजरतबल में मत्था टेका। उसके बाद वो दिल्ली वापस लौटे।
Rahul Gandhi Return Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में माता खीर भवानी मंदिर और दरगाह हजरतबल के दर्शन कर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में समर्थकों ने उनके निवास पर भव्य स्वागत की तैयारी की है। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दो पवित्र तीर्थस्थलों खीर भवानी और हजरतबल का दौरा किया। जानकारों ने बताया कि और राहुल गांधी दोनों भाई-बहन सबसे पहले मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुल्लामुला इलाके में रागन्या देवी मंदिर गए, जिसे माता खीर भवानी मंदिर के नाम से जाना जाता है। दोनों नेताओं ने कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ श्रीनगर से 28 किलोमीटर दूर शक्तिशाली चिनारों के बीच स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।