scriptराहुल गांधी के ठीक पीछे चल रहे थे संतोख सिंह चौधरी, अचानक गिरे, एंबुलेंस में ही निकले प्राण | Congress MP Santokh Singh Chaudhary Death in Bharat Jodo Yatra | Patrika News

राहुल गांधी के ठीक पीछे चल रहे थे संतोख सिंह चौधरी, अचानक गिरे, एंबुलेंस में ही निकले प्राण

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2023 11:09:23 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Congress MP Santokh Singh Chaudhary Passes Away: दिल का दौरा पड़ने से जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वो भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ी।

santokh_singh_chaudhary.jpg

Congress MP Santokh Singh Chaudhary Death in Bharat Jodo Yatra

Congress MP Santokh Singh Chaudhary Passes Away: भारत जोड़ो यात्रा में जालंधर सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन से कांग्रेस को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन से शनिवार के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जयराम रमेश सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक जताई है। राहुल गांधी स्वंय यात्रा स्थगित कर संतोख सिंह चौधरी के पार्थिव शरीर के साथ हैं। इधर संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। संतोख सिंह चौधरी के निधन के पीछे हार्ट अटैक को कारण बताया जा रहा है। 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी शनिवार को पंजाब के फिल्लौर कस्बे में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिर गए थे। उन्हें एंबुलेंस से फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।


2019 में लगातार दूसरी बार जालंधर से सांसद बने थे चौधरी

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी संतोख सिंह चौधरी 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह जालंधर से दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले 2014 में भी उन्होंने जालंधर से जीत हासिल की थी। ये दोनों जीत उन्होंने मोदी लहर के बीच हासिल की थी। उनके निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी के निधन से कांग्रेस को भारी क्षति हुई है।

राहुल गांधी के ठीक पीछे चल रहे थे कांग्रेस सांसद

इधर संतोख सिंह चौधरी से निधन से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल हादसे वाले समय का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी राहुल गांधी के ठीक पीछे चलते नजर आ रहे हैं। वो पूरे जोश से हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


संतोख सिंह के गिरते ही मची अफरातफरी, राहुल भी पलटकर देंखे

इसी बीच अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और गिड़ पड़े। जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा में थोड़ी देर से अफरातफरी का माहौल हो गया। संतोख सिंह चौधरी के अचानक गिरने पर राहुल गांधी भी रुक कर पीछे मुड़े। उन्होंने कांग्रेस सांसद को गिरे हुए देखा।

हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

फिर तुरंत यात्रा के साथ चल रहे एंबुलेंस से संतोख सिंह चौधरी को फगवाड़ा के विर्क हॉस्टपिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार एंबुलेंस में भी उनके प्राण निकल गए। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1614125046989193221?ref_src=twsrc%5Etfw


संतोख सिंह चौधरी का राजनीतिक सफर

संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया था। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए। 1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में तबियत बिगड़ी थी, रुकी यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो