नई दिल्लीPublished: Mar 29, 2023 11:13:53 am
Shaitan Prajapat
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि विपक्ष के 95 प्रतिशत नेताओं पर सीबीआई-ईडी के जरिए दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता पूछा कि क्या बीजेपी कोई वॉशिंग मशीन है जिसमें धुलकर नेता साफ हो जाते हैं। पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप की 56 इंच की छाती है तो जेपीसी बिठा दीजिए और 9 सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की हिम्मत कीजिए।
राहुल गांधी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। खरगे ने कहा आज ट्वीट कर पीएम मोदी को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अडानी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके है। ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि क्या आपके भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के सदस्य है। आप इस गठबंधन के संयोजक हैं। खुद के भ्रष्टाचार-विरोधी बता अपनी छवि चमकाना बंद कर दीजिए।