scriptCongress Satyagraha not allowed at Rajghat, now protesting outside Gandhi Darshan Memorial | राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह को नहीं मिली इजाजत, अब गांधी दर्शन स्मारक के बाहर कर रहे प्रदर्शन | Patrika News

राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह को नहीं मिली इजाजत, अब गांधी दर्शन स्मारक के बाहर कर रहे प्रदर्शन

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2023 11:46:27 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। पहले तय किया गया था कि राजघाट पर गांधी समाधि के पास प्रदर्शन होगा। लेकिन अब कांग्रेस राजघाट के सामने गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रही है। राजघाट के चारों तरफ बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की तैनाती है।

congress protest
congress protest

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के विरोध में आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सत्याग्रह कर रहे है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह किया जाना थाए, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं। सुरक्षा का हलावा देते हुए राजघाट पर धारा 144 लागू कर दी। इसके बाद कांग्रेस ने सत्याग्रह के लिए अपनी जगह ही बदल दी। अब पार्टी कार्यकर्ता गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.