नई दिल्लीPublished: Nov 04, 2023 07:24:46 pm
Paritosh Shahi
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ एस. सोमनाथ की ऑटोबायोग्राफी पर विवाद गहराता जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ एस. सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की सफतला में अहम भूमिका थी। उन्होंने पूर्व इसरो चीफ के. सिवन पर एक आरोप लगाया है, जिस वजह से हंगामा मच गया है। आरोप लगाने की यह खबर दक्षिण भारत में प्रकाशित होने वाली एक अख़बार में छपी है। जिसमें एस. सोमनाथ ने कहा, 'के. सिवन ने उनके इसरो प्रमुख बनने में बाधा डाली थी। वो नहीं चाहते थे कि मैं (सोमनाथ) इसरो चीफ बनूं। मौजूदा इसरो चीफ ने यह आरोप अपने जीवन पर आधारित किताब 'निलावु कुडिचा सिम्हंल' में लगाया है। लेकिन प्रकाशन से पहले ही उनकी आत्मकथा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है जिस वजह से परेशान भारतीय सोमनाथ ने पुस्तक की औपचारिक रिलीज टालने का फैसला किया है। सोमनाथ ने बताया, "किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। मुझे लगता है कि कुछ समीक्षा प्रतियां प्रेस द्वारा देखी गई हैं। मैं इसकी रिलीज रोक रहा हूं, क्योंकि अनावश्यक विवाद पैदा हो गया है। पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को संघर्षों को देखने और उनसे उबरने के लिए प्रेरित करना है।''