scriptControversy over BBC documentary: Kerala Congress holds beach screening, ABVP shows The Kashmir Files in Hyderabad | बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बढ़ा विवाद: केरल कांग्रेस ने बीच पर की स्क्रीनिंग, हैदराबाद में ABVP ने दिखाई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ | Patrika News

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बढ़ा विवाद: केरल कांग्रेस ने बीच पर की स्क्रीनिंग, हैदराबाद में ABVP ने दिखाई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2023 09:03:40 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' पर बढ़ते विवाद के बीच केरल में कांग्रेस ने स्क्रीनिंग की। हैदराबाद यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी कैंपस में बदले में विवादित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ चला दी।

Controversy over BBC documentary
Controversy over BBC documentary

BBC Documentary Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच केरल में कांग्रेस ने इसकी स्क्रीनिंग की। केरल कांग्रेस की ओर से यह डॉक्यूमेंट्री राजधानी तिरुवनंतपुरम के शांघुमुघम बीच पर दिखाई गई। वहीं, हैदराबाद में ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SFI) ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री चलाई। इसके जवाब में ABVP ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ दिखाई है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.