scriptकेरल और कर्नाटक में 50 हजार तक सामने आ रहे नए केस, जानिए अन्य राज्यों का हाल | corona cases in india state wise Karnataka 48905 Kerala 49771 | Patrika News

केरल और कर्नाटक में 50 हजार तक सामने आ रहे नए केस, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Published: Jan 27, 2022 11:48:38 am

Submitted by:

Mahima Pandey

केरल में में बुधवार को कोरोना के 49,771 नए मामले दर्ज किए गए जिससे कुल मामलों की संख्या यहां 57,74,857 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 15,192, एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 34,439, वहीं, एक दिन में 63 लोगों की मौत हुई है। केरल में संक्रमण दर 50% के करीब हो गई है।

Haryana invoke ESMA amid Corona

Haryana invoke ESMA amid Corona

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,85,914 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे COVID-19 मामलों की कुल संख्या 4,00,85,116 हो गई है। केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में हालात काफी गंभीर हैं। यहाँ एक दिन में 50 हजार तक के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि 665 लोगों की मौत हुई है जिससे कुल मौतों की संख्या 4,91,127 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले घटकर 22,23,018 हो गए हैं और ये आँकड़े कुल संक्रमण का 5.55 प्रतिशत है। देश में रिकवरी दर अब घटकर 93.23 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 16.16% दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 17.33% दर्ज की गई।
देश में पिछले 24 घंटों में 3,06,357 लोग ठीक हुए हैं जिससे कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,76,77,328 हो गई है। एक नजर देश के राज्यों के हाल पर

केरल

केरल में में बुधवार को कोरोना के 49,771 नए मामले दर्ज किए गए जिससे कुल मामलों की संख्या यहां 57,74,857 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 15,192, एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 34,439, वहीं, एक दिन में 63 लोगों की मौत हुई है। केरल में संक्रमण दर 50% के करीब हो गई है।

कर्नाटक

बुधवार को कर्नाटक में कोरोना के 48,905 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 36,54,413 हो गई है। कर्नाटक में एक दिन में कोरोना के मामलों में 18% उछाल आया है। यहाँ संक्रमण दर 26.70% है।

यह भी पढ़े – 147 नए कोरोना संक्रमित मिले

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में यहां 35,756 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 76,05,181 हो गए हैं। प्रदेश में संक्रमण दर 19.66% है।

तमिलनाडु

यहां एक दिन में 29,976 नए मामले पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए हैं जिससे कोरोना के कुल मामले 32,24,236 हो गए हैं। यहाँ संक्रमण दर 20.4% है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन में 7,498 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे यहाँ कुल मामले 18,10,997 पहुँच गए हैं। हालांकि, दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। यहाँ संक्रमण दर घटकर 10.56 % हो गया है।
अन्य राज्य की बात करें तो पिछले 24 घंटों में

आंध्र प्रदेश में 13,618, उत्तर प्रदेश में 10,871, पश्चिम बंगाल में 4,969, ओडिशा में 7,426, राजस्थान में 13,049, छत्तीसगढ़ में 3,318, गिकरत में 14,781, हरियाणा में 6,351, मध्य प्रदेश में 9,966

बिहार में 2,120
तेलंगाना में 3,801
पंजाब में 4,990
असम में 1,951
झारखंड में 1,009
जम्मू और कश्मीर में 5,606
उत्तराखंड में 2,904
हिमाचल प्रदेश में 801
गोवा में 1,465
मिजोरम में 1,533
पुडुचेरी में1,504

वहीं, मणिपुर में 388 नए मामले, त्रिपुरा में 204, मेघालय में 392, चंडीगढ़ में 618, अरुणाचल प्रदेश में 194, सिक्किम में 206, नागालैंड में 130, लद्दाख में 179, दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव में 19, लक्षद्वीप में 32, अंडमान और निकोबार में 83 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़े – रूला रहा कोरोना, एक दिन में 673 पॉजिटिव, एक की मौत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो