नई दिल्लीPublished: Mar 31, 2023 07:54:52 am
Shaitan Prajapat
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र शासित प्रदेश की कोविड तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक करेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार राजधानी शहर में कोरोना स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है।
देशभर में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को दिशा निर्देश जारी कर चुके है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना केस में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र शासित प्रदेश की कोविड तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक बैठक करने जा रहे है। सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में मॉक ड्रिल के परिणाम बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे, साथ ही इस बात की जानकारी भी दी जाएगी कि अन्य राज्य स्थिति को कैसे संभाल रहे हैं।