scriptCrude oil crosses 90 dollars petrol diesel new rates released | देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | Patrika News

देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

Published: Oct 18, 2023 07:49:51 am

Submitted by:

Prashant Tiwari

Crude oil price: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अब कच्चे तेल पर देखने को मिल रहा है। आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

 Crude oil crosses 90 dollars petrol diesel new rates released


इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अब कच्चे तेल पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को WTI क्रूड 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 90 डॉलर को पार कर 91.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। तेल की कीमतों में आए बदलाव के बाद भारतीय कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिया हैं। बता दें कि भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में बदलाव हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.