scriptCyclone Biporjoy Update Depression over Arabian Sea Storm Today Gujarat on Alert | गुजरात सहित इन राज्यों पर Cyclone Biporjoy का खतरा, आज-कल में केरल में मॉनसून की एंट्री | Patrika News

गुजरात सहित इन राज्यों पर Cyclone Biporjoy का खतरा, आज-कल में केरल में मॉनसून की एंट्री

locationनई दिल्लीPublished: Jun 08, 2023 09:53:43 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Cyclone Biporjoy Update: देश के तटीय इलाकों पर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यह तूफान भीषण रूप ले सकता है। तूफान के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

 

गुजरात सहित इन राज्यों पर Cyclone Biporjoy का खतरा, आज-कल में केरल में मॉनसून की एंट्री
गुजरात सहित इन राज्यों पर Cyclone Biporjoy का खतरा, आज-कल में केरल में मॉनसून की एंट्री

Cyclone Biporjoy Update: 'मोचा' के बाद अब एक और चक्रवात 'बिपरजॉय' भारत के तटीय इलाकों से टकराने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बना है। यह 8 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे, गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। मौसम विभाग के अनुसार यह और तेज होगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। आज इस तूफान के भीषण रूप पकड़ने की बात कही गई है। चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। जिस कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह की दी गई है।


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.