scriptDadasaheb Phalke Award 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान, आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड | Dadasaheb Phalke Award 2022: Dada Saheb Phalke Award to be conferred to actor Asha Parekh this year: Union Minister Anurag Thakur | Patrika News

Dadasaheb Phalke Award 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान, आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

Published: Sep 27, 2022 03:27:09 pm

Submitted by:

Archana Keshri

बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को इसी साल दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Dada Saheb Phalke Award to be conferred to actor Asha Parekh this year: Union Minister Anurag Thakur

Dada Saheb Phalke Award to be conferred to actor Asha Parekh this year: Union Minister Anurag Thakur

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। 60-70 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया है। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके दी है।
 


अनुराग ठाकुर ने ट्विट कर कहा, “यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए श्रीमती आशा पारेख जी को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा विज्ञान भवन में 68वें NFA में प्रदान किया जाएगा।”
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e098d
 


आशा पारेख अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर व डायरेक्टर भी रही हैं। इससे पहले उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। आशा पारेख ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म आसमान (Aasmaan) से की थी। उनका सबसे सफल फिल्मों में दो बदन, उपकार और कारवां जैसी कई फिल्में हैं। आशा पारेख 1950 से 1973 तक हिंदी फिल्मों में शीर्ष अदाकारा रहीं। उन्हें 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आशा पारेख को आखिरी बार 1999 में फिल्म ‘सर आंखों पर’ में नजर आई थीं।
 


साल 2002, 2004 में इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल 2007 में इन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब इन्हें दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। बता दें, 30 सितंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, अहमदाबाद में शुरू हो चुकी है तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो