नई दिल्लीPublished: May 23, 2023 09:30:57 am
Shaitan Prajapat
Yamuna Vihar Road Dead Body: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यमुना विहार रोड पर एक वैन के अंदर से शव बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है।
Dead Body Found In Yamuna Vihar Road: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के यमुना विहार रोड पर एक वैन के अंदर से शख्स का शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस मामले में बताया है कि गाड़ी के अंदर से शव बरामद किया गया है और आगे की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाफराबाद के यमुना विहार रोड के पास आज एक वैन में एक व्यक्ति की लाश मिली है। इस शख्स का नाम अर्जुन है और उसकी उम्र 32 साल बनाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।