scriptदिल्ली: आज से 50 दिनों तक बंद रहेगा चिराग फ्लाईओवर, इन रास्तों का करें इस्तेमाल | Delhi: Chirag flyover will remain closed for 50 days from today | Patrika News

दिल्ली: आज से 50 दिनों तक बंद रहेगा चिराग फ्लाईओवर, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 12, 2023 07:59:02 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

राजधानी में मरम्मत कार्य को लेकर आज से चिराग फ्लाईओवर बंद रहेगा। नेहरु प्लेस से आईआईटी वाले कैरिजवे पर रविवार से मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार यह कार्य करीब 25 दिनों तक चलेगा।

Chirag flyover will remain closed

Chirag flyover will remain closed

देश की राजधानी दिल्ली की जनता को एक बार फिर से ट्रैफिक से जूझना पड़ेगा। राजधानी के आश्रम फ्लाईओवर चालू होने जाने के बाद अब चिराग फलाईओवर की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को आज (12 मार्च) से मरम्मत कार्यों के चलते अगले 50 दिनों तक बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा फ्लाईओवर के हर लेन की मरम्मत को पूरा करने के लिए 25-25 दिन का प्लान तैयार किया है।


इसके संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया है कि पहले चरण में नेहरू प्लेस से आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर तक इस सड़क को बंद किया जाएगा। इसके चलते नेहरु प्लेस से चिराग दिल्ली, सीआर पार्क, नेहरु प्लेस, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, कालकाजी सहित अन्य जगहों पर भारी जाम लगने की संभावना है। दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को आईआईटी और एम्स जाने के लिए नेहरु प्लेस से लाला लाजपत राय मार्ग पर जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें

25 फीसदी बढ़ा यातायात दबाव, बस्सी चक चौराहे पर पुलिसकर्मियों की दरकार


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि चिराग फलाईओवर की मरम्मत काम की वजह से मार्ग के बंद होने से अन्य मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से भारी जाम लगने की संभावना है। इससे आम जनता को असुविधा हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि वह समय से पहले घर से निकले या फिर वैकल्पिक मार्ग का चयन करने की सलाह दी गई है।


पीडब्ल्यूडी की चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य की ये पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होने की योजना है। रविवार से शुरू हो रहे पहले चरण में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले मार्ग (लेन) की मरम्मत की जाएगी और इसके चलते करीब 25 दिनों तक इसे बंद रखा जाएगा। दूसरे चरण की बात करे तो फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले मार्ग (लेन) की मरम्मत होनी सुनिश्चित की गई है। इस दौरान फ्लाईओवर का दूसरा लेन यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो