scriptDelhi Flood Major Updates Yamuna River CM Kejriwal appeal School Closed | Delhi Flood : लालकिले तक पहुंचा बाढ़ का पानी, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री-एग्जिट बंद | Patrika News

Delhi Flood : लालकिले तक पहुंचा बाढ़ का पानी, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री-एग्जिट बंद

locationनई दिल्लीPublished: Jul 13, 2023 12:17:32 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच चुका है। जो अभी तक सबसे अधिक है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है।

दिल्ली में सड़कों पर आई यमुना, गली-मोहल्ले डूबे, 16 हजार लोग किए गए शिफ्ट
दिल्ली में सड़कों पर आई यमुना, गली-मोहल्ले डूबे, 16 हजार लोग किए गए शिफ्ट

Delhi Flood Yamuna River Major Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा है। यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 205 से तीन मीटर ऊपर है। इससे पहले कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई। यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। यमुना के आस-पास बसे मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है। दुकान-मकान तक डूब चुके हैं। लोग घरों की छत पर तो सड़कों किनारे शरण लिए हुए हैं। इधर यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर एलजी ने गुरुवार को डीडीएमए की बैठक बुलाई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.