scriptदिल्ली के जामिया इलाके में भीषण आग, धू-धू कर जले ई-रिक्शा, चपेट में मेट्रो पार्किंग | Delhi Massive Fire Breakout Metro Parking In Jamia Nagar Many Vehicle Burnt | Patrika News

दिल्ली के जामिया इलाके में भीषण आग, धू-धू कर जले ई-रिक्शा, चपेट में मेट्रो पार्किंग

locationनई दिल्लीPublished: Jun 08, 2022 01:07:50 pm

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जामिया नगर मेट्रो स्टेशन के पार्किंग एरिया में भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि दूर तक वाहनों से निकलते धुएं के गुबार को देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

fire_in_delhi.jpg
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जामियानगर इलाके में एक पार्किंग में आग लगने से दहशत फैल गई। ये घटना जामिया मेट्रो स्टेशन पार्किंग के बगल में बने ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में घटी है। जहां ई-रिक्शा चार्ज होती हैं उसी जगह पर भीषण आग लग गई। इसके बाद मेट्रो पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां एक बाद एक आग की चपेट में आ गईं। आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, वाहनों से निकला धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गईं।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस पार्किंग गाड़ियों में आग लगी, वहां पर गाड़ियों को चार्ज किया जाता था। ये आग सुबह करीब 5 बजे के आसपास लगी थी। इस आग में 10 कार, 1 मोटर साइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा, 50 पुराने ई-रिक्शा जल कर राख होने की खबर भी सामने आई है।

खास बात यह है कि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम जानकारी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो गुटों में पत्थरबाजी, कई गाड़ियां तोड़ीं, बढ़ा तनाव

https://twitter.com/ANI/status/1534398470723104768?ref_src=twsrc%5Etfw
दमकल की गाड़ियां पहुंचने फैल चुकी थी आग
स्थानीय लोगों की मानें तो जबतक सूचना दी गई और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब आग तेजी से फैलना शुरू हो गई थी। इलेक्ट्रिक वाहन होने के चलते एक के बाद एक गाड़ियां आग की चपेट में आने लगीं। ये नजारा किसी फिल्म में होने वाली घटना की तरह दिख रहा था।

पूरे इलाके में धुएं का गुबार था और आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई। गमीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही ओखला विहार के सब इंस्पेक्टर फतेह चंद और पार्किंग मैनेजर मनोज जोशी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि चार्जिंग स्टेशन की ओर से कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में महंगी होगी शराब! जानिए क्यों गहराया कारोबार पर संकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो