दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय का भाजपा पर हमला, कहा - वे चुनाव हार गए हैं, इसलिए डरे हुए हैं
नई दिल्लीPublished: Feb 23, 2023 01:29:12 pm
MCD standing committee election 23 फरवरी को दिल्ली एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना था। पर अब शुक्रवार को होगा। दिल्ली एमसीडी मेयर ने कहाकि, उन्होंने फिर से लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। यह शर्मनाक है।


दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय का भाजपा पर हमला, कहा - वे चुनाव हार गए हैं, इसलिए डरे हुए हैं
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एमसीडी मेयर का चुनाव हो ही गया। बुधवार को आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय एमसीडी मेयर चुन ली गई। आम आदमी पार्टी के ही आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बन चुके हैं। पर अभी भी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का पेंच फंसा हुआ है। 22 फरवरी को हुए हंगामे की वजह से स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं हो पाया था। फिर आज सुबह 23 फरवरी को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना था। लेकिन आज भी एमसीडी सदन शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। तो इस पर दिल्ली की नई मेयर शैली ओबरॉय ने भाजपा पर हमला करते हुए कहाकि, उन्होंने सदन का सम्मान नहीं किया, उन्होंने फिर से लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। यह शर्मनाक है। हम कल भी शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद कर रहे हैं। हम क्रॉस वोटिंग से नहीं डरते, दिल्ली के लोगों ने हमें जनादेश दिया है। वे(BJP) चुनाव हार गए हैं, इसलिए वे डरे हुए हैं।