राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार एमसीडी की कार्रवाई जारी है। दक्षिण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाया जा रहा है। जहांगीरपुरी के बाद शाहीन बाग, मंगोलपुरी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और लोधी पर एमसीडी का एक्शन जारी है। वहीं मुंडका हुए भीषण अग्निकांड ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। पढ़ें अग्निकांड से जुड़ी ताजा खबरें।
नई दिल्ली
Updated: May 14, 2022 05:04:07 pm
Delhi News Live Updates Demolition Drive Covid 19 Fuel Prices Weather Forecast Aap Bjp
दिल्ली के मुंडका इलाके में हुए भीषण अग्निकांड पर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी ने आप सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही हाईकोर्ट जज की निगरानी में हादसे की जांच की मांग की है।
LOP Shri @RamvirBidhuri is addressing a Press Conference. https://t.co/ZDE9nh5t9O
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) May 14, 2022
मुंडका में जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसका मालिक मनीष लाकड़ा अभी तक फरार है। लोगों की मानें तो वो अपने परिवार के साथ इसी बिल्डिंग में 3 फ्लोर पर रह रहा था।
उसकी पत्नी और 2 बच्चे और मां ऊपर ही थे। उन्हें भी कल रेसक्यू करवाया गया था, लेकिन मनीष था या नहीं ये साफ नहीं हुआ है।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि मुंडका अग्निकांड में लोगों की जान जाने से गहरा दुख है. भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने होंगे।
Delhi Mundka Fire | In the morning we have got some more remains, seems like the bodies of 2-3 people. Death toll might reach 30. The fire increased rapidly due to lots of plastic material in the building: Fire Official at the spot pic.twitter.com/9TetfTAt7N
— ANI (@ANI) May 14, 2022
दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, सुबह हमें कुछ और अवशेष मिले हैं, ऐसा लगता है कि 2-3 लोगों के शव हैं। मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच सकती है। इमारत में प्लास्टिक सामग्री की अधिकता के कारण आग तेजी से बढ़ी।
पश्चिम दिल्ली के डीएम कीर्ति गर्ग ने पश्चिम जिले के एडीएम धर्मेंद्र कुमार के साथ शनिवार को उस स्थान का दौरा किया जहां शुक्रवार को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई थी।
Delhi Mundka Fire | Delhi government has ordered a magisterial enquiry into the incident. Families of the deceased will be given Rs 10 lakhs compensation while the injured will be given Rs 50,000 compensation: CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/MN6TmLPuiG
— ANI (@ANI) May 14, 2022
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह मुंडका स्थित घटना स्थल पहुंचे। यहां इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत के बाद हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। इसके अलावा हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान भी किया, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही।
दिल्ली के मुंडका स्थित मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण अग्निकांड के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया।
दिल्ली के मुंडका में हुए भीषण अग्निकांड के बाद संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां पर आग की घटना में घायल हुए लोग भर्ती हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारी, एसपी तोमर के मुताबिक, हेल्प डेस्क के साथ ही नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर फोन कर लोग अपने लापता प्रियजन या घायलों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये फोन नंबर हैं 011-25195529/25100093, वॉट्सएप नंबर- 7982661695
ਮਾਸਟਰ ਜੀ ਵਰਗੀ ਪਵਿੱਤਰ ਆਤਮਾ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ਭਗਤੀ ਅਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਵਰਗੇ ਸਿਧਾਂਤਾਂ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਿਖਾਏ ਰਾਹ 'ਤੇ ਚੱਲ ਕੇ ਤੁਸੀਂ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਰਹੋ, ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਅੱਗੇ ਇਹੀ ਅਰਦਾਸ ਹੈ। https://t.co/aG08yY4CVP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 14, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पिता की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- अपने बच्चों को देशभक्ति और ईमानदारी के सिद्धांत सिखाने वाले मास्टर जी जैसी पवित्र आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके बताए रास्ते पर चलकर आप इसी तरह पंजाब की सेवा करते रहो, यही ईश्वर से प्रार्थना है।
केजरीवाल ने सीएम मान के उस ट्वीट को भी रीट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'आज मेरे पिता मास्टर महिंदर सिंह जी की 11वीं वर्षगांठ है .. एमए (राजनीति विज्ञान), बीएससी बीएड की पढ़ाई करने के बाद वे उस समय क्षेत्र के सबसे शिक्षित लोगों में से एक थे.. विज्ञान और गणित के शिक्षक के रूप में खोजे गए - विभिन्न स्कूलों में सेवा की। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.. हम आपको याद करते हैं 'मास्टर जी'
दिल्ली की मुंडका आग को लेकर पुलिस ने विभिन्न धारों में केस दर्ज किया है। इसके तहत FIR आईपीसी 304 (गैर इरादतन हत्या के लिए हत्या की राशि नहीं), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 120 (कैद के साथ दंडनीय अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना), 34 (आगे बढ़ने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Mundka fire incident site today
— ANI Digital (@ani_digital) May 14, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/cTlwsqMECm#MundkaFire #MundkaMetroStation #ArvindKejriwal pic.twitter.com/7mCmkBfUK5
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह मुंडका आग की घटना स्थल का दौरा करेंगे।
दिल्ली एमसीडी की कार्रवाई को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अब आर-पार के मूड में है। मुख्यमंत्री अवरिंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह 11 बजे विधायकों की बैठक बुलाई है। यही नहीं आप सरकार ने एमसीडी अधिकारियों को अल्टिमेटम दिया है कि कल तक बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर का अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया तो पार्टी नेता खुद ये कार्रवाई करेंगे।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस ने Bad Character घोषित किया है। डीसीपी ने अमानतुल्लाह खान को Bad Character बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. उनके खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आम आदमी पार्टी के विधायक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके खिलाफ दंगा करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं। उनके अलावा 6 और लोगों पर इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल, विधायक को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली में लगातार एमसीडी की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पांचवें दिन रोहिणी, करोलबाग समेत कई इलाकों में शुक्रवार को एमसीडी का बुलडोजर चलेगा।
राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में गर्मी की मार, तापमान जाएगा 46 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग कितनी भीषण थी इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची थी। गनीमत यह रही कि इस भीषण आग में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन लाखों का नुकसान जरूर हुआ है।
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने के अभियान को बृहस्पतिवार को 13 जून तक के लिए बढ़ा दिया।
गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला नर्स के आत्महत्या की खबर पूरे इलाके में फैल गई। हेमलता नाम की इस नर्स के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मदनपुर खादर में बुलडोजर चलाने के दौरान लोगों का जोरदार विरोध देखने को मिला. अतिक्रमण के दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव किया
#WATCH AAP MLA Amanatullah Khan detained by Delhi police at Madanpur Khadar, where SDMC is conducting an anti-encroachment drive#Delhi pic.twitter.com/ZyKNeNPOg8
— ANI (@ANI) May 12, 2022
आप विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली पुलिस ने मदनपुर खादर में हिरासत में लिया, जहां एसडीएमसी अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही है।
इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां लगभग दो महीने की जगह बस 15 दिनों की होंगी। इसकी वजह है 'मिशन बुनियाद'। कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12 तक के लिए अब गर्मी की छुट्टियां सिर्फ 15 दिनों की होंगी। स्कूल केवल 15 जून से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे।
दिल्ली एमसीडी की कार्रवाई को लेकर मदनपुर खादर में विरोध किया जा रहा है। यहां लोग एमसीडी की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। यही नहीं आम आदमी पार्टी ने भी विरोध जताया है। विधायक अमानतुल्ला खान मौके पर पहुंचे।
उत्तरी दिल्ली में भी आज एमसीडी का बुलडोजर चलेगा। जिन इलाकों में आज अवैध निर्माण गिराने की तैयारी है उसमें केएन काटजू मार्ग, प्रेम नगर इलाका शामिल है।
साउथ दिल्ली एमसीडी गुरुवार को धीरसेन मार्ग, इस्कॉन मंदिर मार्ग, कालका जी मार्ग और अमर कॉलोनी इलाके में अपना अभियान चलाएगी। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षबल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस से मांग भी की गई है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें