नई दिल्लीPublished: May 29, 2023 12:45:16 pm
Siddharth Rai
दिल्ली पुलिस ने पूरे धरना स्थल को खाली करवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बार -बार अनुरोध किए जाने के बावजूद कल प्रदर्शनकारियों ने कानून का उल्लंघन किया। इसीलिए धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
Wrestlers Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय पहलवानों का दिल्ली पुलिस ने धरना खत्म करा दिया है। पुलिस के मुताबिक पहलवानों को अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी और उन्हें यहां से हटा दिया गया है।