scriptदिल्ली में Monkeypox का पाँचवा मामला आया सामने, संक्रमित महिला LNJP अस्पताल में भर्ती | Delhi reports 5th Monkeypox patient, 22-yr-old woman admitted in LNJP | Patrika News

दिल्ली में Monkeypox का पाँचवा मामला आया सामने, संक्रमित महिला LNJP अस्पताल में भर्ती

Published: Aug 13, 2022 03:40:25 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

Delhi Monkeypox Update: दिल्ली में कोरोना के साथ-साथ मंकीपॉक्स का खतरा भी बढ़ने लगा है। आज यहाँ मंकीपॉक्स का पाँचवा मामला सामने आया है। इस मरीज को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Monkeypost Two Suspected Cases Surfaced In Delhi Admitted To LNJP Hospital

Monkeypost Two Suspected Cases Surfaced In Delhi Admitted To LNJP Hospital

भारत में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। केरल और दिल्ली में इसके सबसे अधिक मामले दर्ज किये गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एक और मामला सामने आया है जिससे यहाँ कुल मामलों की संख्या 5 हो गई है, वहीं एक मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुका है। ताजा मामले में एक 22 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है जिसे लोक नायक जय प्रकाश नारायण में भर्ती कराया गया है।

लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के MD डॉ सुरेश कुमार ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया था और उसके नमूने में मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। फिलहाल 4 मरीज भर्ती हैं, 1 मरीज को छुट्टी दे दी गई है। यहां अब तक कुल 5 मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों की टीम मरीज का इलाज कर रही है।’

उन्होंने ये भी जानकारी दी कि मरीज का हाल ही में कोई विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। हालांकि, एक महीने पहले मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री रही है।
यह भी पढ़ें

कोरोना के दो साल बाद उमड़ा आस्था का सैलाब


बता दें कि 23 जुलाई को मंकीपॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया गया था। इसके एक दिन बाद 24 जुलाई को मंकीपॉक्स में दिल्ली में सबसे पहला मामला दर्ज किया गया था और इस शख्स की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। हालांकि, देश में पहला मामला 14 जुलाई को केरल से सामने आया था।

इसके बाद दूसरा मामला दिल्ली में 1 अगस्त को, तीसरा मामला 2 अगस्त को और चौथा मामला 3 अगस्त को सामने आया था। इनमें से एक दो मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। फिलहाल इन मरीजों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर की निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें

महिलाओं को गिरफ्त में ले रहा कोरोना संक्रमण



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो