scriptDelhi resident doctors end strike after government's assurance | सरकार के आश्वासन पर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 6 दिनों के भीतर शुरू होगी NEET-PG की काउंसलिंग | Patrika News

सरकार के आश्वासन पर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 6 दिनों के भीतर शुरू होगी NEET-PG की काउंसलिंग

Published: Dec 31, 2021 04:28:34 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष (IMA President) सहजानंद प्रसाद सिंह (Sahajanand Prasad Singh) ने बताया कि "स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) ने हमें आश्वासन दिया है कि NEET-PG की काउंसलिंग 6 जनवरी 2022 से पहले शुरू हो जाएगी। डॉक्टरों पर कोई एफआईआर (FIR) नहीं होगी। कोरोना के नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सभी सावधानियां बरतनी ही है।"

Doctor's Protest End
NEET-PG Counselling
दिल्ली में आज मरीजों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि लंबे समय से चल रहा डॉक्टरों का हड़ताल अब खत्म हो गया है। ये हड़ताल डॉक्टरों ने सरकार के आश्वासन के बाद खत्म किया है। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने किसी भी डॉक्टर के खिलाफ कोई मामला दर्ज न करने का भी निर्णय लिया है। अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं भी शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष (IMA President) सहजानंद प्रसाद सिंह (Sahajanand Prasad Singh) ने दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.