scriptDelhi: Six people found dead in Shastri Park area for burning Mosquito Repellant | दिल्लीः शास्त्री पार्क इलाके में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | Patrika News

दिल्लीः शास्त्री पार्क इलाके में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2023 11:24:05 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Delhi News: दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शास्त्री पार्क इलाके में एक ही परिवार के छह लोग अपने घर में मृत मिले। मामले की शुरुआती छानबीन के बाद मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती को इन लोगों की मौत का कारण बताया गया है।

mosquito_coil.jpg
Delhi: Six people found dead in Shastri Park area for burning Mosquito Repellant

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मौत के पीछे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती को कारण बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की है। बीती रात यहां एक ही परिवार के छह सदस्य मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर कमरे में सो गए थे। सुबह सबकी लाश मिली। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी लोगों के शव को बाहर निकाला। बताया जाता है कि दो शव बुरी तरह से जले मिले। जबकि चार लोगों की मौत दम घुटने से हुई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.