scriptबड़ा हादसा टला! दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान के इंजन में लगी आग, यात्री सुरक्षित | delhi to bangalore indigo flight 6e2131 grounded delhi airport after a suspected spark | Patrika News

बड़ा हादसा टला! दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान के इंजन में लगी आग, यात्री सुरक्षित

locationनई दिल्लीPublished: Oct 29, 2022 08:34:28 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इंडिगो की एक फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रही थी, तभी फ्लाइट के दाहिने विंग से चिंगारी निकलने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

indigo flight

indigo flight

देश की राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट में इंडिगो विमान में एक बड़ा हादसा टल गया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को उसके एक इंजन में आग लगने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर खड़ा करना पड़ा। इस घटना को लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। टेक ऑफ करने के दौरान विमान के इंजन में चिंगारी उठने लगी। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल स्थिति घोषित कर दी गई और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, इस घटना पर अब सरकार ने एक्शन लिया है।

एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रही थी, तभी फ्लाइट के दाहिने विंग से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद फ्लाइट ने टेक-ऑफ कर लिया। विंग से चिंगारी निकलने के तुरंत बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2131 के राइट विंग में आग की लपटें नजर आई। बताया जा रहा है कि विमान में 177 यात्री सवार थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/hashtag/indigo?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके तुरंत बाद पायलट ने टेक ऑफ को रोक दिया। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

यह भी पढ़ें

Akasa Air: दिल्ली आ रही विमान से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा


दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में टेक ऑफ के दौरान आग लगने की घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के अधिकारियों को इंडिगो की फ्लाइट संख्या ए320 में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें

SpiceJet Flight की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे दंग




आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों में स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबियों की घटनाएं तेज हुई है। पिछले दिनों तकनीकी खराबी के चलते ऐसी कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, जो डीजीसीए की जांच के दायरे में पहले से ही है। जुलाई महीने में ही डीजीसीए ने स्पाइसजेट से इस तरह की घटनाओं पर स्पष्टीकरण भी मांगा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो