scriptDelhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला | Delhi Weather News Updates Today 19 09 2021 Monsoon will active next week | Patrika News

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

Published: Sep 19, 2021 09:33:02 am

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, रिकॉर्डतोड़ बारिश के बीच गिरा तापमान

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चल रही बारिश ( Delhi Weather News Updates Today ) के सिलसिले में एक छोटा सा ब्रेक लगा है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक रविवार यानी 19 सितंबर को राजधानी में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना काफी कम है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। हालांकि मानसून की मेहरबानी अगले हफ्ते के साथ एक बार फिर शुरू हो जाएगी।
मौसम विभाग ने 21 और 22 सितंबर को अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ेँः Delhi Pollution: प्रदूषण रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने जारी किए 14 दिशा निर्देश, जानिए कब तक होगा शुरू
706.jpg
रिकॉर्डतोड़ बारिश से गिरा पारा
दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दो हफ्तों से चल रहे बारिश के सिलसिले पर ब्रेक लगा है। इससे लोगों को थोड़ी राहत भी मिलेगी। यही नहीं रिकॉर्डतोड़ बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों ने सुकून की सांस ली है।
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम के मिजाज में खासी तब्दीली देखने को मिलेगी। खासकर रात का तापमान गिरने के आसार बने हुए हैं। इससे हल्की सर्दी का भी अहसास होगा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे दो मौसमी सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में दो मौसमी चक्रवात की स्थितियां बन रही हैं। इससे पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश की संभावना है।
शनिवार को धूप निकली लेकिन गर्मी का अहसास नही हुआ। आसमान में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ेंः Delhi: कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 5 महीने में करीब 3 लाख, 24 घंटे में लापरवाह लोगों के 821 चालान कटे

रिज केंद्र पर दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
सबसे कम अधिकतम व न्यूनतम तापमान रिज केंद्र पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि मयूर विहार केंद्र पर अधिकतम तापमान 31.5 और जाफरपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के मुताबिक अब मौसम में परिवर्तन होने लगेगा। 22 सितंबर के बाद तापमान में गिरावट होने लगेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो