scriptdelhi yamuna floods raise concerns for public health experts stress preventive measures | Delhi Floods: बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मंडरा रहा है अब ये खतरा, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट | Patrika News

Delhi Floods: बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मंडरा रहा है अब ये खतरा, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

locationजयपुरPublished: Jul 15, 2023 11:54:15 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Delhi Floods: राजधानी दिल्ली यमुना के विक्राल रूप के कारण डूब चुकी है। बाढ़ से ना सिर्फ लोगों की जान डूबने से जाती है बल्कि इस दौरान कई बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाढ़ के समय और पानी का स्तर नीचे जाने पर भी स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Delhi Floods
Delhi Floods

Delhi Floods: उत्तर भारत में अधिकांश राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का कहर जारी है। यमुना नदी में जल स्तर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर- 208 मीटर से अधिक पर पहुंच गया था। हालांकि अब धीरे धीरे कम हो रहा है। खतरे के निशान से लगभग 3 मीटर ऊपर बह रही यमुना का पानी बाढ़ का रूप लेकर दिल्ली को डराने लगा। कहीं रेगुलर टूटे तो कहीं पानी का भारी भराव हो गया। राजधानी में कई इलाके अभी भी जलमग्न है। कश्मीरी गेट, आईटीओ और राजघाट अभी भी जल-जमाव से जूझ रहे हैं। ऐसे हालात पर ध्यान नहीं दिया गया तो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्याओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.