scriptडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली जमानत, जानिए क्या है अगला ठिकाना | Dera Sachha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Gets 40 Days Parole | Patrika News

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली जमानत, जानिए क्या है अगला ठिकाना

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2022 11:17:46 am

रेप और हत्या का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। डेरा प्रमुख को पैरोल पर रिहा किया गया है।

Dera Sachha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Gets 40 Days Parole

Dera Sachha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Gets 40 Days Parole

हरियाणा के रोहतक जेल में रेप और हत्या के जुर्म में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दर्सल डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिलने की जानकारी मिली है। इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है। यानी एक बार फिर करीब सवा महीने के लिए गुरमीत जेल की सलाखों से बाहर होगा। वहीं बताया जा रहा है कि, अब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का अगला ठिकाना राजस्थान स्थित आश्रम हो सकता है। हालांकि इससे पहले पैरोल के दौरान उसे उत्तर प्रदेश स्थित एक आश्रम में रखा गया था।
पहले भी कई बार मिल चुकी है पैरोल और फरलो
गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिलने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार उसे जेल से पैरोल मिल चुकी है।
दरअसल डेरा चीफ रोहतक की सुनारिया जेल मे साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। यही नहीं उस पर हत्या मामले में भी दोषी करार दिया गया है। गृह व‍िभाग की ओर से आदेशों को मंजूरी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें – गुरमीत राम रहीम की ‘फैमिली मेंबर’ बनी हनीप्रीत, ID से गायब हुआ मां और पत्नी का नाम

इससे पहले भी राम रहीम को फरलो और पैरोल मिल चुकी है। उनको इस बार भी जेल मैनुअल के मुताबिक पैरोल दी गई है।

इससे पहले जेल मंत्री चौ.रणजीत सिंह ने भी राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के मामले को लेकर पुष्टि की थी। जेल मंत्री ने कहा कि डेरा प्रमुख के स्वजनों ने उनकी पैरोल को लेकर अर्जी लगाई थी।
सिरसा में जेल मंत्री ने कहा था क‍ि पैरोल को लेकर जेल का अपना सिस्टम होता है। जब कोई व्यक्ति जेल में होता है, तो उसके परिवार के लोग पैरोल के लिए अर्जी लगाते हैं, यह उनका अधिकार है।

एक हफ्ते पहले ही लगाई जा रही थी अटकलें
गुरमीत को दी गई पैरोल को लेकर बीते एक हफ्ते से अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में इस बार भी नियमों के तहत अर्जी लगाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल दी गई है।
2017 से साधवी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है।

राम रहीम को इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। उसके कुछ समय बाद 27 जून को फिर राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी।

यह भी पढ़ें – Gurmeet Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर रहेगा बरनावा आश्रम, पुलिस-प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो