scriptDhanteras 2021: धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं, खरीदारी से पहले जरूर ध्यान रखें ये बात | Dhanteras 2021 What to by and what not know all you need Before shopping | Patrika News

Dhanteras 2021: धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं, खरीदारी से पहले जरूर ध्यान रखें ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Nov 02, 2021 09:52:17 am

Dhanteras 2021 लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा वक्त दिवाली का माना जाता है। यही वजह है कि दिवाली से पहले घरों को साफ सफाई के साथ उसे चमकाया जाता है। ताकि लक्ष्मी के स्वागत में कोई कमी नहीं रहे। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। आप भी धनतेरस पर शॉपिंग की योजना बना रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि किन चीजों की खरीदारी आपके शुभ है और किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए

Dhanteras 2021
नई दिल्ली। धनतेरस ( Dhanteras 2021 ) पर मां लक्ष्‍मी ( Laxmi ) को प्रसन्‍न करने के लिए लोग तमाम तरह के प्रयास करते हैं। लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा वक्त दिवाली का माना जाता है। यही वजह है कि दिवाली से पहले घरों को साफ सफाई के साथ उसे चमकाया जाता है। ताकि लक्ष्मी के स्वागत में कोई कमी नहीं रहे। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। ऐसे में धनतेरस पर खरीदारी ( Dhanteras Shopping ) बहुत अहम हो जाती है।
अगर आपकी शॉपिंग लिस्ट में सही चीजों का चयन हो गया तो ये आपको साल भर अच्छा फल देता है। ऐसे में धनतेरस पर खरीदारी से पहले ये जरूर जान लें किन चीजों की शॉपिंग करें और किन चीजों की नहीं।
यह भी पढ़ेँः Dhanteras- इस धनतेरस यदि आप भी पाना चाहते हैं, धन के देवता यक्षराज कुबेर का आशीर्वाद, तो जानें इस दिन क्या करें?

इन चीजों की करें खरीदारी
कुमकुमः धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीद लाएं। इसके बाद उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करके खुद भी लगा लें। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्‍मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और जीवन को धन-धान्‍य से भर देती हैं।
पद्चिन्हः Dhanteras के दिन मां लक्ष्‍मी के पद्च‍िह्न जरूर खरीद लाएं। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के पदचिह्न लगाने से माता लक्ष्‍मी खुश होती है। यह लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करने का निमंत्रण देता है।
दीपः धनतेरस दीप जलाने की परंपरा शुरू हो जाती है। इसलिए इस दिन एक दीपक खरीद लाएं और रात्रि का भोजन करने के बाद उसे दक्षिण की ओर मुख करके जलाएं। लेकिन ध्‍यान रखें इसे जलाने के बाद इसे पीछे मुड़ कर नहीं देखें।
धनियाः धनतेरस की शॉपिंग में साबुत धनिया जरूर शामल करें। इसे मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद लक्ष्‍मी माता और भगवान धनवंतरी के सामने घी का दीपक जलाकर आरती कर लें। फिर माता के चरणों में धनिया अर्पित कर दें और आरती के बाद धनिया को प्रसाद स्‍वरूप घर के सभी सदस्यों को बांट दें।
यह भी पढ़ेंः Diwali Special: ये चीजें देती हैं मां लक्ष्मी की कृपा बरसने का संकेत

इन चीजों ना करें खरीदारी
स्टील से बनी चीजेंः धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील के बर्तन घर ले आते हैं, जबकि इन्हें खरीदने से बचना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं है। इस पर राहु का प्रभाव भी ज्यादा होता है।
एल्यूमिनियम का सामान: एल्यूमिनियम के बर्तन या सामान भी ना खरीदें। इस धातु पर भी राहु का प्रभाव अधिक होता है। एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का संकेत माना गया है।

लोहे की वस्तुएं: लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है, इसलिए लोहे से बनी चीजों को धनतेरस पर भूलकर भी खरीदने की गलती न करें। ऐसा करने से त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती।
धारदार चीजें: धारदार वस्तुएं भी खरीदने से बचें। इस दिन चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से सख्त परहेज करना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही प्लास्टिक की बनी चीजें घर ले आते हैं। बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है।
काले रंग की चीजें: धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है, जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो