scriptकर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, धर्मेंद्र प्रधान और के अन्नामलई को दी बड़ी जिम्मेदारी | Dharmendra Pradhan Incharge and K Annamalai appointed as Co-Incharge for Karnataka Election 2023 | Patrika News

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, धर्मेंद्र प्रधान और के अन्नामलई को दी बड़ी जिम्मेदारी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2023 01:26:16 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलई को बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी की ओर से पत्र जारी कर दोनों की दी गई जिम्मेदारी की जानकारी दी गई है।

dharmendra_pradhan_and_k_annamalai.jpg

Dharmendra Pradhan Incharge and K Annamalai appointed as Co-Incharge for Karnataka Election 2023

Karnataka Assembly Election 2023: दक्षिण भारतीय राज्यों में कर्नाटक एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। इस राज्य में इसी साल चुनाव होना है। ऐसे में दक्खन के द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी तीन महीने का समय बाकी है। लेकिन भाजपा ने जीत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक का दौरा कर विजय संकल्प रैली को रवाना किया था। अब भाजपा ने पत्र जारी कर अपने दो कद्दावर नेताओं को कर्नाटक चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। जबकि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलई को सहप्रभारी बनाया गया है। इस आशय का पत्र भाजपा की ओर जारी किया गया है।


धर्मेंद्र प्रधान प्रभारी तो के अन्नामलई सह प्रभारी-

दरअसल भाजपा की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई कि पार्टी ने कुछ महीने बाद होने वाले कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने इसके साथ ही अपने तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई को राज्य में चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई इन दोनों नियुक्तियों के संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया।


फिर से कमल खिलाने के लिए झोंकी पूरी ताकत-

बताते चले कि कर्नाटक में इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव होने में अब लगभग तीन महीने का समय ही शेष है। ऐसे में भाजपा ने राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग के जरिए चुनाव में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है।

https://twitter.com/JPNadda?ref_src=twsrc%5Etfw


6 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में-

राज्य सत्ता में फिर से वापसी के लिए बनाए गए मेगा प्लान के तहत भाजपा राज्य के लिंगायत मतदाताओं के साथ-साथ वोक्कालिंगा मतदाताओं को भी साधने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही चुनावी जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दलित और आदिवासी मतदाताओं को भी लुभाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन बाद 6 फरवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – कर्नाटक पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, विजय संकल्प अभियान को दिखाई हरी झंडी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो