सूरत में रहने वाले लक्ष्मीदास वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को स्कूटी गिफ्ट की है। उन्होंने अपने एक दो नहीं बल्कि सवा सौ कर्मचारियों काे एक्टिवा 4G तोहफे में दी है। आजम खान ने लौटा दी शंकराचार्य से गिफ्ट में मिली गाय, बोले- स्वयंभू गौरक्षक करवा सकते हैं हत्या
वेकारिया ने 2010 में हीरा तराशने की अपनी फैक्ट्री शुरू की। इसके बाद से ही उनके वर्कर्स ने कड़ी मेहनत की। इसी से खुश होकर वेकारिया ने अपने कर्मचारियों को 125 वर्करों को तोहफे के रूप में ये स्कूटी दी है।
जावेद अख्तर ने करण जौहर के बच्चों यश और रुही को दिया शब्दों का यह खूबसूरत ‘सरप्राइज गिफ्ट’ हम आपको बता दें कि लक्ष्मीदास वेकारिया के अलावा कुछ आैर नाम है जो अपने कर्मचारियों को एेसे बड़े तोहफे देने के लिए जाने जाते हैं। एक एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक आैर हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया अपने 300 कर्मचारियों आैर उनके परिवार वालों को उत्तराखंड के 10 दिन के टूर पर ले गए थे। वहीं हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक शिवाजीभार्इ ढोलकिया ने अपने 400 कर्मचारियों को फ्लैट आैर 1260 को कारें गिफ्ट की थी।