Published: Aug 16, 2023 03:41:23 pm
Prashant Tiwari
Digvijay Singh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की सरकार पर हिंदुत्व की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अगर हिंदू राष्ट्र की बात करते है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह बजरंग दल को प्रदेश में बैन तो नहीं करेंगी। लेकिन उसमें शामिल गुंडे तत्व के लोगों के खिलाफ जरुर कार्रवाई करेगी। बता दें कि कांग्रेस नेता EVM को लेकर कहा कि हमारे कुछ सवाल हैं, जिसका जवाब चुनाव आयोग नहीं दे रहा है। हम उनसे उत्तर चाहते हैं।
PM और CM ने संविधान की शपथ ली है
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की सरकार पर हिंदुत्व की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संविधान की शपथ लेकर आज पद पर बैठे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अगर हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो पहले उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। ये देश भारतीय संविधान के आधार पर ही चलेगा।