नई दिल्लीPublished: Jun 03, 2023 09:36:41 pm
Shaitan Prajapat
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह के बाद वह मुख्यमंत्री पद की रेस से पीछे हट गए थे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पाने के बाद सरकार का गठन कर लिया। सिद्दारमैया एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाया हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद दिया गया। हालांकि चुनाव नतीजों के बाद माना जा रहा था कि डीके शिवकुमार को सीएम की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री नहीं बन पाने पर डीके शिवकुमार ने शनिवार को अपनी चुप्पी तोड़ी है। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह के बाद वह मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हो गए और ‘धैर्य’ रखने का फैसला किया।