scriptdog and cat will not be able to keep without license in haryana, Violation will be jailed | हरियाणा में बिना लाइसेंस नहीं पाल सकेंगे कुत्ता-बिल्ली! उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल | Patrika News

हरियाणा में बिना लाइसेंस नहीं पाल सकेंगे कुत्ता-बिल्ली! उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 27, 2022 03:37:43 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हरियाणा में डॉग्स पालने के शौकीन लोगों के लिए ये जरूरी खबर है। अब कोई भी शख्स बिना अनुमति के कुत्ता, बिल्ली और किसी पक्षी को नहीं पाल सकेगा। इनको पालने के लिए लाइसेंस लेना होगा।

dogs license
dogs license

देश में बीते कुछ दिनों से कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ते ही जा रहे है। इन मामलों को गंभीरता लेते हुए हरियाणा सरकार ने नए नियम जारी किए है। अब हरियाणा में बिना अनुमति कुत्ते पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा में डॉग्स पालने के शौकीन लोगों के लिए ये जरूरी खबर है। हरियाणा में अब लोग कुत्ता सरकार द्वारा तय नियमों और शर्तों के आधार पर ही पाल पाएंगे। यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा उसको जेल भी हो सकती है। हरियाणा में पालतू हों या आवारा आए दिन किसी ना किसी पर डॉग्स के हमले की घटना सामने आ रही हैं। इसी के चलते हरियाणा में यह अहम कदम उठाया है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.