scriptDrizzling rain Alert in North India Delhi Yellow Alert issued Heatwave will wreak havoc from this date | उत्तर भारत में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट, दिल्ली में Yellow Alert जारी, इस Date से फिर कहर बरपाएगा हीटवेव | Patrika News

उत्तर भारत में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट, दिल्ली में Yellow Alert जारी, इस Date से फिर कहर बरपाएगा हीटवेव

locationनई दिल्लीPublished: May 31, 2023 11:07:21 am

India Weather Update मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का Yellow Alert जारी किया है। साथ ही 5 जून तक 'लू' की संभावना से इनकार किया है। बाकी देश में भी मौसम कहीं गरम और कहीं ठंड है।

weather_update.jpg
उत्तर भारत में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट
Weather Update: देश के उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। इस वक्त देश में नौतपा चल रहा है। पर गर्मी का कहीं पता नहीं चल रहा है। जेठ के मौसम में सावन का मजा आ रहा है। Indian Meteorological Department के अनुसार, दिल्ली में चार जून तक मौसम सुहाना बना रहेगा तो बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट रहेगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर भारत में झमाझम बारिश होगी। दिल्ली में आज सुबह से बारिश जारी है। IMD के अनुसार दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। यूपी, राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.