scriptEight dead after tourist bus falls into gorge in TamilNadu | तमिलनाडु: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत | Patrika News

तमिलनाडु: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 30, 2023 11:46:26 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

Tamilnadu News : तमिलनाडु के कन्नूर में एक भीषण बस दुर्घटना हो गई है। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

tamilnadu.png

Tamilnadu News : तमिलनाडु के कन्नूर में एक भीषण बस दुर्घटना हो गई है। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी कि इसी दौरान कुन्नूर के निकट मारापालम के पास अचानक खाई में चली गई। इस बस में कुल 55 यात्री सवार थे। कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। मृतकों में चार महिलाएं, एक नाबालिग भी शामिल हैं। यह तमिलनाडू के ही तेनकासी जिले रहने वाले थे। बस दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है लेकिन दुर्घटना के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन ने दुर्घटना सूचना के संबंध में फोन लाइन -1077 स्थापित की है। इसके अलावा 0423-2450034 पर भी सूचना उपलब्ध होगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.