राष्ट्रीय

Electoral Bonds पर ECI ने जारी किया नया डेटा, जानिए BJP-कांग्रेस-TMC को कितनी हुई कमाई

EC New Data on Electrol Bond: चुनाव आयोग की ओर से चुनावी चंदे पर नया डेटा जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का डेटा जारी किया है।

Mar 17, 2024 / 04:52 pm

Anish Shekhar

EC New Data on Electrol Bond: लोकसभा चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन चुनाव आयोग ने चुनावी इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाले व्यक्तियों और सियासी दलों द्वारा भुनाए गए चुनावी बांड के संबंध में नया डेटा जारी किया। चुनाव आयोग की ओर से यह नया डेटा EC की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। चुनाव आयोग ने पहले 12 अप्रैल, 2019 को सीलबंद कवर में खरीदे गए चुनावी बॉन्ड पर डेटा सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया था। नए जारी किए गए डेटा में अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए चुनावी बॉन्ड के होने की संभावना है।

https://twitter.com/SpokespersonECI/status/1769291947641086319?ref_src=twsrc%5Etfw

पोल पैनल ने कहा कि राजनीतिक दलों ने 12 अप्रैल, 2019 से सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए सीलबंद लिफाफे में चुनावी बांड डेटा जमा किया।

15 मार्च, 2024 को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद, कोर्ट की रजिस्ट्री ने एक सीलबंद कवर में एक पेन ड्राइव पर भौतिक प्रतियां और एक डिजीटल रिकॉर्ड वापस कर दिया। बयान में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने अब इस डिजीटल डेटा को सार्वजनिक पहुंच के लिए अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

ईसीआई चुनावी बांड डेटा से मुख्य निष्कर्ष
• भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ₹6,986.5 करोड़ की राशि के चुनावी बांड भुनाए, जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक ₹2,555 करोड़ की राशि प्राप्त हुई।

• कांग्रेस ने चुनावी बांड के जरिए कुल ₹1,334.35 करोड़ भुनाए।
• बीजू जनता दल (बीजेडी) ने ₹944.5 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस ने ₹442.8 करोड़ और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने ₹181.35 करोड़ के चुनावी बांड भुनाए।

Home / National News / Electoral Bonds पर ECI ने जारी किया नया डेटा, जानिए BJP-कांग्रेस-TMC को कितनी हुई कमाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.