नई दिल्लीPublished: Nov 10, 2023 02:01:26 pm
Shaitan Prajapat
हरियाणा में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले यमुनानगर के 9 और अंबाला के दो है। कई लोगों का अभी इलाज चल रहा है।
दिवाली से पहले हरियाणा में मौत का तांडव देखने को मिला। कांग्रेस नेता ने प्रदेश में ऐसा कांड कर दिया कि 11 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। अभी कई लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। यमुनानगर में 9 लोगों की मौत हुई है तो वहीं, अंबाला में दो लोगों की मौत हुई। मरने वाले मंडेबरी, पंजेटो का माजरा और फूंसगढ़ के बताए जा रहे है। मंडेबरी में जहरीली शराब पीने से सबसे ज्यादा छह मौत हुई हैं। जहरीली शराब मामले में पुलिस ने अभी तक कांग्रेस नेता, ठेकेदार सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।