scriptरूस-यूक्रेन संघर्ष पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में रखा भारत का पक्ष | External Affairs Minister presented India's side Russia-Ukraine confli | Patrika News

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में रखा भारत का पक्ष

locationनई दिल्लीPublished: Apr 06, 2022 05:16:59 pm

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बताया कि भारत अपने नागरिकों को निकालने वाला पहला देश था। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि भारत इस संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ है। भारत तत्काल हिंसा खत्म करने के पक्ष में है।

external-affairs-minister-presented-india-s-side-russia-ukraine-confli.jpg
देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष के बारे लोकसभा में कहा कि अगर नई दिल्ली ने एक पक्ष चुना है, तो वह शांति का पक्ष है। हिंसा को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपने नागरिकों को वहां से निकालने वाला पहला देश था जो दूसरे देश को प्रेरणा के रूप में था।
वहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत यूक्रेन और रूस के बीच राष्ट्रपति के स्तर पर बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके साथ ही यदि नई दिल्ली इस मामले में कोई सहायता कर सकती है तो उसे योगदान करने में खुशी होगी।

रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली स्थापित करना चाहता है भारत
विदेश मंत्री ने लोकसभा में बताया कि सरकार रूस के साथ आर्थिक लेनदेन को स्थिर रखने के लिए काम कर रही है। रूस भारत का महत्वपूर्ण आर्थिक भागीदार है। रूस भारत का सबसे बड़ा डिफेंस हार्डवेयर प्रोबाइडर है। इसके साथ ही आधिकारिक सूत्रों ने पहले बताया है कि भारत सरकार एक रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली स्थापित करना चाह रही है।

बूचा हिंसा के जांच के पक्ष में भारत

यूक्रेन के बूचा में बड़ी संख्या में शव मिलने से जुड़ी खबर पर विदेश मंत्री ने कहा कि हम इस रिपोर्ट से काफी परेशान हैं। इन हत्याओं की निंदा करते हैं। हम इस घटना की जांच कराए जाने के पक्ष में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो