scriptFarmers Protest : आज भारत बंद, दिल्ली पुलिस ने मंगाए 30 हजार आंसू बम | Farmers Protest Delhi Chalo : Bharat Bandh on 16 February Delhi Police Order For 30 Thousand Tear Bombs | Patrika News
राष्ट्रीय

Farmers Protest : आज भारत बंद, दिल्ली पुलिस ने मंगाए 30 हजार आंसू बम

Farmers Protest Delhi Chalo : किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद(Bharat Band) का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई संगठनों ने इसे सहमति दी है। हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली को कई तरफ से घेर रखा है। पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर (Shambu Border) पर स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों से निपटने के लिए 30 हजार आंसू गैस बम (Tear BomB) का आर्डर किया है।

Feb 16, 2024 / 12:22 pm

Anand Mani Tripathi

Farmers Protest Delhi Chalo Bharat Bandh On 16 February Delhi Police Order For 30 Thousand Tear Bombs

Farmers Protest : किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद (Bhrat Band) का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई संगठनों ने Delhi Chalo सहमति दी है। हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) के किसानों ने दिल्ली को कई तरफ से घेर रखा है। पंजाब-हरियाणा और शंभू बॉर्डर (Shambu Border) हरियाणा दिल्ली बॉर्डर (Delhi-Haryana Border) पर स्थिति काफी गंभीर है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया है कि 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का एलान किया गया है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सभी सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी। किसानों ने इससे पहले 15 फरवरी को रेलवे की कई सेवाओं को पंजाब में रोक दिया गया है। पंजाब और हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

 


मोर्चा के संयोजक डॉ. दर्शन पाल ने बताया है कि आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, परीक्षा के लिए छात्रों और हवाईअडडे से जाने के लिए लोगों को रास्ता दिया जाएगा। बंद के दौरान दवा की दुकानों को खुली रहने की छूट दी गई है और किसी की अंतिम यात्रा को भी बंद के दौरान रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से समन्वय बनाया गया है। इसके अलावा सभी संस्थानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।

 

1. किसानों की सबसे पहली मांग है कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले
2. किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम वेतनमान 26 हजार रुपए किया जाए
3. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण बंद किया जाए

 

https://twitter.com/smitaprakash?ref_src=twsrc%5Etfw

 

 

हरियाणा और पंजाब के किसानों से निपटने के लिए 30 हजार आंसू बम खरीदने का ऑर्डर किया है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो मार्च निकाला है। इसके तहत 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। इस समय अंबाला के पास शंभू बार्डर पर हरियाणा और पंजाब के पास किसानों को रोके रखा गया है। दिल्ली से किसान अभी 200 किलोमीटर दूर हैं। यहां किसानों पर जमकर आंसू गैस के बम छोड़े जा रहे हैं।

 


हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है। 15 फरवरी को किसानों के एक गुट ने कुछ पत्रकारों और कैमरामैनों को बुरी तरह से पीट दिया। किसान मोर्चों में शामिल युवा अचानक उग्र हो गए। इसके बाद एक एजेंसी के कैमरामैन को पकड़कर बुरी तरह से पीटा। इस समय कैमरामैन अस्पताल में भर्ती है।

Home / National News / Farmers Protest : आज भारत बंद, दिल्ली पुलिस ने मंगाए 30 हजार आंसू बम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो