जानकारी के अनुसार असम के लुमडिंग विधानसभा के विधायक शिबु मिश्रा बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने क्षेत्र में निकले थे। लेकिन उन्होंने जुता पहन रखा था। ऐसे में एक जगह पर घुटने तक पानी में जाने से पहले वो हिचकने लगे। ऐसे में राहत-बचाव दल के एक जवान ने उन्हें कंधे पर लादकर नाव तक पहुंचाया। वीडियो में विधायक का हमउम्र जवान एक हाथ में पानी बोतल और दूसरे हाथ से विधायक का हाथ पकड़ कर उन्हें पीठ पर लादे हुए नाव तक पहुंचाते दिख रहा है।
#WATCH | Assam: BJP MLA from Lumding Assembly, Sibu Misra was seen taking a piggyback ride to a boat, on the back of a flood rescue worker yesterday, May 18th. He was in Hojai to review the flood situation in the area. pic.twitter.com/Rq0mJ8msxt
— ANI (@ANI) May 19, 2022
बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 9, 135 राहत शिविर चालू-
वहीं दूसरी ओर असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। राज्य आपदा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार असम के विभिन्न जिलों में 135 राहत शिविरों में 48,000 से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 150 करोड़ रुपए जारी किए हैं , जबकि केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत उपायों के तहत राज्य के लिए 1,000 करोड़ रुपए मंजूर किया हैं।
यह भी पढ़ेंः
बराक घाटी में रेल संपर्क बहाल होने में लगेंगे 45 दिन-
लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने असम के बराक घाटी और दीमा हसाओ जिले और पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए रेल और सड़क संपर्क बाधित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्थानों पर रेल संपर्क को बहाल होने में लगभग 45 दिन लगेंगे, जबकि सड़क संपर्क अगले दो-तीन दिनों में चालू हो जाएगा।
यह भी पढ़ेंः
Assam Flood: असम में बारिश और बाढ़ से भीषण तबाही, स्टेशन डूबे, पानी के बहाव में ट्रेन तक पलटी
बराक घाटी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला जा रहा-
असम सरकार ने बराक घाटी में फंसे लोगों की मदद के लिए क्षेत्रीय फ्लाईबिग एयरलाइन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। टिकट की कीमत 3,000 रुपये तय की गई है , सरकार अतिरिक्त शुल्क वहन करेगी। बुधवार को, विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की टीमों द्वारा 8,054 लोगों को बचाया गया।