scriptविकराल हुर्इ बाढ़, हालात अभी खराब, गुजरात, एमपी, राजस्थान में फिर भारी बारिश का अनुमान | Floods wreck havoc in several parts of country | Patrika News

विकराल हुर्इ बाढ़, हालात अभी खराब, गुजरात, एमपी, राजस्थान में फिर भारी बारिश का अनुमान

Published: Jul 31, 2017 07:25:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

देश के कर्इ राज्यों के हालात भारी बारिश आैर बाढ़ के चलते बदतर हो गए हैं।

देश के कर्इ राज्यों के हालात भारी बारिश आैर बाढ़ के चलते बदतर हो गए हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, आेडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम आैर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कर्इ जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। फसलों को बेहद नुकसान पहुंचा है। इन राज्यों में अगले दिनों में फिर भारी बारिश की आशंका जतार्इ है। बाढ़ से लाखों लोग आैर मवेशी प्रभावित हुए हैं। सेना, वायुसेना आैर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन(NDRF) राहत कार्य में जुटे हैं। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में बादल फटने से एक गांव मलबे में दब गया।


राजस्थान
राजस्थान में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। जालोर में करीब एक हजार लोग अब भी बेघर हैं। वहीं 29 लोगों को गुढ़ामालानी में बचाया गया है।


मध्यप्रदेश
एमपी के कर्इ जिलों में अगस्त के दूसरे आैर तीसरे सप्ताह में आफत की बारिश आ सकती है। पिछले दिनों हुर्इ बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए थे।


गुजरात
18 जिले बाढ़ की चपेट में। अब तक 128 की माैत। बनासकांठा, पाटन में सबसे ज्यादा तबाही।


पश्चिम बंगाल
अब तक 31 लोगों की मौत। पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली आैर हावड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित। 23 लाख लोग प्रभावित।


हिमाचल
हिमाचल में भारी बारिश। भूस्खलन आैर चट्टानों का गिरना जारी। कर्इ जगहों पर रास्ते भी जाम।



पीएम ने मन की बात में किया जिक्र
पीएम मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात, राजस्थान, बंगाल आैर पूर्वोत्तर समेत कर्इ राज्यों में बाढ़ आर्इ हुर्इ है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। केंद्र-राज्य सरकारें मदद कर रही है। पीएम एक अगस्त को असम का दौरा करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो