30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fodder Scam: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाला मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई आज

चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई होगी, पिछले सप्ताह न्यायाधीश के उपलब्ध न होने से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 8 Apr 2022, 10:37 AM IST

Fodder Scam: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाला मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई आज

Fodder Scam: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाला मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई आज

1 अप्रैल को न्यायाधीश के अदालत में नहीं बैठने के कारण लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। जिसके बाद सुनवाई स्थगित कर दी गयी थी। चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार यानि आज सुनवाई होगी। लालू यादव के जमानत के मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में होगी।

लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई अदालत के आदेश के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में 24 फरवरी को अपील दाखिल की थी। अपनी अपील के साथ ही लालू यादव ने जमानत के लिए भी आवेदन दिया था जिस पर 4 मार्च को सुनवाई हुई थी लेकिन अदालत ने याचिका में त्रुटियों को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए इसकी सुनवाई 11 मार्च को निर्धारित की थी। लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारियां होने का हवाला दिया गया है।

इसके साल ही उन्होंने यह भी कहा गया कि उन्होंने इस मामले में सजा की आधी अवधि जेल में पहले ही पूरी कर ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत की सुविधा मिलना चाहिए। इससे पहले 22 मार्च को चारा घोटाले में यहां सजा भुगत रहे राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को किडनी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्स के मेडिकल बोर्ड की सलाह पर विशेष विमान से उनकी बेटी मीसा भारती अपने साथ दिल्ली स्थित एम्स ले गयी थीं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कोर्ट ने महिलाओं के जींस पहनने पर आपत्ति करने वालों पर की सख्त टिप्पणी

लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में बहस होने की पूरी संभावना है, जिससे लालू यादव के चारा घाटाले के डोरंडा कोषागार मामले में भी जमानत पर रिहा हो जाने की संभावना है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव को 21 फरवरी को सजा सुनायी गयी थी।

यह भी पढ़ें: अपने ही राष्ट्रपति के खिलाफ हुए श्रीलंका को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान, भारत को बताया बड़ा भाई