नई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 10:36:42 am
Prabhanshu Ranjan
Anil K Antony quits Congress: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इधर इस डॉक्यूमेंट्री पर मचे रार के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफे से एक दिन पहले ही उन्होंने बीसीसी की डॉक्यूमेंट्री पर सवाल उठाए थे।
Anil K Antony quits Congress: बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस छोड़ दिया। अनिल एंटनी ने एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर सवाल उठाए थे। अनिल एंटनी ने अपने इस्तीफे का पत्र ट्वीट करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने इस्तीफे के साथ कहा कांग्रेस के नेतृत्व के पास चाटुकारों का झुंड लगा है। अनिल एंटनी का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। क्योंकि अनिल कांग्रेस के केरल के युवा नेताओं में से प्रमुख थे। साथ ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा उस समय दिया जब जब राज्य कांग्रेस के विभिन्न विंगों ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को पूरे राज्य में दिखाने की घोषणा की है।