scriptDelhi: AIIMS के डॉक्टरों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत पर दिया अपडेट, जानिए अब कैसी है सेहत | Former Prime Minister Manmohan Singhs Condition Stable was admitted AIIMS due to Fever | Patrika News

Delhi: AIIMS के डॉक्टरों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत पर दिया अपडेट, जानिए अब कैसी है सेहत

Published: Oct 15, 2021 03:47:53 pm

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत को लेकर AIIMS प्रशासन ने जानकारी दी है, फिहाल पूर्व पीएम को बुखार है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है, बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था

Former Prime Minister Manmohan Singh

Former Prime Minister Manmohan Singh

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( AIIMS ) में भर्ती हैं। शुक्रवार को पूर्व की सेहत को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने जानकारी दी। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर है। पहले से उनकी हालत मामूली सुधार भी है।
बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एम्स पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेँः Singhu Border Murder: शव मिलने पर सियासी पारा हाई, राजेवाल ने निहंग तो बीजेपी ने टिकैत पर लगाए आरोप
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। वहीं उनके अलावा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मनमोहन सिंह का हाल जानने एम्स पहुंचे।

हालांकि शुक्रवार को एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल पूर्व पीएम की हालत स्थिर है। उन्हें सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। AIIMS प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की मानें फिलहाल उन्हे बुखार है। लेकिन इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है।
गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम की सेहत को लेकर ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट पूर्व पीेम मनमोहन सिंह की सेहत में जल्द सुधार की कामना की थी।
कोरोना से हो चुके संक्रमित
दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव पाए जाने गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में ही भर्ती किया गया था। हालांकि उस वेक्त वो कोरोना की जंग जीतने में कामयाब रहे थे।
यह भी पढ़ेँः Delhi: राजधानी के अस्पतालों में फिर बढ़ी मरीजों की संख्या, कोरोना की बजाय इन बीमारियों ने बिगाड़े हालात

डॉक्टर मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो