नई दिल्लीPublished: Sep 10, 2023 02:44:11 pm
Shivam Shukla
G20 Summit 2023: शनिवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस भव्य कार्यक्रम में भारत ने दुनिया के सामने अपनी विविध संगीत विरासत का प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकरों ने क्या कहा।
G20 Summit 2023: जी 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु की तरफ से शनिवार को एक भव्य डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में विदेशी नेताओं समेत देश के कई दिगग्ज नेता भी शामिल थे। भारत ने इस समारोह में दुनिया के सामने अपनी विविध संगीत विरासत का प्रदर्शन किया। जिसमें पूरे भारत के पारंपरिक संगीत को मेहमानों के सामने प्रस्तुत किया गया।