scriptg20 summit african union become permanent member know 10 big decisions of today narendra modi | G20 Summit: G20 हुआ G21, अफ्रीकन यूनियन बना नया सदस्य, 10 पॉइंट्स में जानिए आज के दिन की बड़ी बातें | Patrika News

G20 Summit: G20 हुआ G21, अफ्रीकन यूनियन बना नया सदस्य, 10 पॉइंट्स में जानिए आज के दिन की बड़ी बातें

locationनई दिल्लीPublished: Sep 09, 2023 07:42:09 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

G20 Summit: G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन एक बड़ा फैसला लिया गया जिसके तहत अफ्रीकन यूनियन को G20 की सदस्यता दी गई। आज की मीटिंग में 10 प्रमुख बातें क्या रही आइये जानते हैं...

pm_modi_10_points.jpg

G20 summit in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हुआ। अमरीका, ब्रिटेन जैसी कई महाशक्तियां इस वक्त भारत में मौजूद हैं।आज पीएम मोदी ने बैठक के पहले सेशन के दौरान एक बड़ी घोषणा की है, जिसके चलते अब से G20 को G21 हो गया। अफ्रीकन यूनियन को इस ग्रुप की स्थाई सदस्यता मिल गई है, जिसमें 55 देश शामिल हैं। इस मौके पर पीएम मोदी बोले- "हमने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। विश्वास है कि इसमें आप सबकी सहमति है। आप सबकी सहमति से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अफ्रीकन यूनियन को सदस्य के रूप में आमंत्रित करता हूं।" इस कदम से भारत ने खुद को ग्लोबल लीडर के तौर पर स्थापित किया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.