नई दिल्लीPublished: Sep 09, 2023 12:37:11 pm
Shaitan Prajapat
G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में आने वाले सभी विदेशी मेहमानों को भारत की डिजिटल क्षमताओं से अवगत कराया जाएगा।
G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। भारत के पास पहली बार जी20 की मेजबानी आई है और इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस खास अवसर को भारत कई तरह से भुनाने की कोशिश कर रहा है। इस सम्मेलन में आने वाले सभी विदेशी मेहमानों को भारत की डिजिटल क्षमताओं से अवगत कराया जाएगा। भारत सरकार इस डिजिटल वर्ल्ड के जरिए G20 में दुनियाभर के तमाम दिग्गजों का स्वागत कर रही है। Ask Gita से लेकर UPI तक पूरी दुनिया भारत की डिजिटल ताकत देखेगी।