राष्ट्रीय

वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडाणी

Adani Net Worth: फोर्ब्स बिलिनेयर की लिस्ट में गौतम अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। अडाणी वॉरेन बफेट को पीछे करके दुनिया के पांचवें अमीर आदमी बने हैं। गौतम अडाणी के आगे अब बिल गेट्स, बर्नार्ड ऑर्नोल्ट, जेफ बेजोस और एलन मस्क हैं।
 

नई दिल्लीApr 25, 2022 / 05:03 pm

Abhishek Kumar Tripathi

Adani Net Worth:गौतम अडाणी की कमाई में कोराना के बाद भी अच्छा उछाल आया है। अडाणी ग्रुप की कंपनिया शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। कंपनिया के अच्छे प्रदर्शन के कारण गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर आदमी के लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
फोर्ब्स बिलियेनियर लिस्ट के मुताबिक गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 122.2 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। जिसके बाद वह वॉरेन बफेट को पीछे करते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं वॉरेन बफेट कुल 121.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अब अडाणी के बिल गेट्स 130.2 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। बर्नार्ड ऑर्नोल्ट 159.8 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जेफ बेजोस 170.2 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे और एलन मस्क 269.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

एक साल में दो गुना से भी ज्यादा हो गई संपत्ति

फोर्ब्स बिलियेनियर लिस्ट के डेटा के अनुसार आज से ठीक एक साल पहले 24 अप्रैल 2021 को गौतम अडाणी की संपत्ति 56.1 बिलियन डॉलर थी। आज गौतम अडाणी की संपत्ति 122.2 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। अडाणी ग्रुप की सात कंपनिया स्टाक मार्केट में लिस्टेड हैं, जिसमें से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा है।
यह भी पढ़े- जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं देश की सबसे अमीर महिला

 

मल्टीबैगर शेयर अमीर बनने में कर रहे मदद

गौतम अडानी की बढ़ती संपत्ति का श्रेय उनके तीन मल्टीबैगर शेयरों को दिया जा सकता है। इन शेयर्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। अदाणी विल्मर अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 235% ऊपर कारोबार कर रहा है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 2022 में अब तक 100% बढ़ चुका है। वहीं अदानी पावर 1 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली अडानी समूह की छठी कंपनी बन गई है।

Home / National News / वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.